भूपेंद्र ठाकुर,
30 अगस्त / शिमला।
शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को 9.810 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 अगस्त 2026 को शोघी के पास गश्त के दौरान की गई।

पुलिस टीम सोलन से आ रही बस की चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। उसकी सीट से एक पारदर्शी पाउच बरामद हुआ, जिसमें 9.810 ग्राम हेरोइन/चिट्टा मिला। आरोपी की पहचान हितेश वर्मा उर्फ हन्नी वर्मा (पुत्र जगदीश वर्मा, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला, आयु 22 वर्ष) के रूप में हुई।
इस मामले में अभियोग संख्या 180/2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जाँच कर रही है।








