भावना ठाकुर,
29 अगस्त / सोलन।
भारत विकास परिषद सोलन द्वारा आज 29 अगस्त 2026 को राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमरोड़, जिला सोलन में ‘गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में गुरुजनों का सम्मान किया गया तथा विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं छात्रवृत्तियाँ प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को जीवन में शिक्षा और संस्कार के महत्व को समझाया गया।
कार्यक्रम की सफलता में भारत विकास परिषद सोलन के सभी सम्मानित सदस्यों का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। परिषद के अध्यक्ष डॉ. मुकेश प्रभाकर, सचिव हरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष अन्नपूर्णा, डॉ. थापा, बृजमोहन सरकैक, सरोज शर्मा, मुकेश शर्मा, के.के. शर्मा, सावित्री शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, शिवानी गुप्ता, नरेश गुप्ता, सुनील सूद एवं अन्य सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ।
विद्यालय के प्रिंसिपल एवं स्टाफ ने भी इस आयोजन में पूरा सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। भारत विकास परिषद सोलन ने आगामी दिनों में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।








