Home हिमाचल प्रदेश राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन की बेटियों ने रचा इतिहास

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन की बेटियों ने रचा इतिहास

138
0
Sanskrit College
पलक शर्मा ने तीनों वर्षों में कुल 2419 अंक अर्जित कर प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कंचन शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दसवां स्थान हासिल किया।

हिमाचल समय, सोलन, 13 जून।

शिक्षा केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि यह परिश्रम, समर्पण और संस्कारों का संगम है — और इस कथन को राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन की छात्राओं ने सिद्ध कर दिखाया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन में नगर निगम के पास विशालकाय वृक्ष ढहा, लाखों का नुकसान

sai ad

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा घोषित शास्त्री अंतिम वर्ष सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणामों में इस महाविद्यालय ने गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

पलक शर्मा ने तीनों वर्षों में कुल 2419 अंक अर्जित कर प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कंचन शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दसवां स्थान हासिल किया।

केवल यही नहीं, अंकिता शर्मा, समृद्धि और आशीष ने भी मेरिट सूची के टॉप-10 में जगह बना कर महाविद्यालय और जिले को गर्व का अवसर दिया है।

दयानंद आदर्श विद्यालय में रंगारंग योग प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रधानाचार्य डॉ. नरेश चंद शर्मा और समस्त शिक्षकों ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के अथक मार्गदर्शन का फल है।

इस वर्ष महाविद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 99% रहा, जो इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का परिचायक है। उन्होंने पलक शर्मा के मंगल भविष्य की कामना की और कहा कि उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि वह भविष्य में भी कामयाबी हासिल करेगी।

ज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

shoolini ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here