
हिमाचल समय, सोलन 13 जून।
सोलन शहर के नगर निगम कार्यालय के समीप आज दोपहर एक विशालकाय पेड़ अचानक ढह गया। वृक्ष रहने से तीन गाड़ियों को एक ऑटो रिक्शा को नुकसान हुआ है

दयानंद आदर्श विद्यालय में रंगारंग योग प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर सोलन नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित सड़क पर हुई। प्रारंभिक अनुमानों के मुताबिक, इस घटना से लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

दबे हुए वाहनों की कीमत और सड़क पर पड़े पेड़ को हटाने की लागत इस नुकसान में शामिल है। इस घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना ने स्थानीय निवासियों को काफी नाराज कर दिया है।
उनका कहना है कि शहर में कई ऐसे पुराने और कमजोर पेड़ हैं जो किसी भी समय गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते है इस घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे
आबकारी विभाग ने इस साल 5438.771 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की
और पेड़ को हटाने तथा सड़क साफ करने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों की मांगों के बारे में निगम अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








