Home ट्रेंडिंग सोलन नगर निगम वार्ड नंबर 15 को आदर्श वार्ड बनाने की दिशा...

सोलन नगर निगम वार्ड नंबर 15 को आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में एक और पहल

44
0

भावना ठाकुर,

03 सितंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 15 को आदर्श वार्ड बनाने तथा भविष्य में क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े, इस दिशा में पार्षद अभिषेक ठाकुर द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल की गई।
दिनांक 3 सितंबर 2026 को भूगर्भ वैज्ञानिक दिवेश जी तथा जल शक्ति विभाग के जेई विकास जी के साथ पार्षद अभिषेक ठाकुर ने वार्ड नंबर 15 के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान संभावित बोरिंग स्थलों, भूजल स्तर (Ground Water Level) तथा भविष्य में पानी की उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


दौरे के दौरान यह विचार-विमर्श किया गया कि वार्ड में बढ़ती पानी की आवश्यकता को देखते हुए अभी से आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आने वाले समय में वार्ड नंबर 15 के निवासियों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 15 के कुछ क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने क्षेत्रों में पानी से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।
पार्षद अभिषेक ठाकुर ने कहा कि वार्ड नंबर 15 को एक आदर्श वार्ड बनाने के लिए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। पानी जैसी आवश्यक सुविधा को लेकर दीर्घकालीन योजना तैयार कर उस पर प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने भूगर्भ वैज्ञानिक दिवेश जी एवं जल शक्ति विभाग के जेई विकास जी का वार्ड का दौरा करने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here