Home डेली न्यूज़ चौपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: फॉर्च्यूनर घटनाग्रस्त होने से से 11 वर्षीय...

चौपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: फॉर्च्यूनर घटनाग्रस्त होने से से 11 वर्षीय छात्रा की मौत, 7 घायल

50
0

भूपेंद्र ठाकुर,

03 सितंबर / चौपाल (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

चौपाल क्षेत्र में शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक 11 वर्षीय छात्रा की जान चली गई जबकि 7 अन्य विद्यार्थी घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब एक फॉर्च्यूनर वाहन (पंजीकरण संख्या HP 08B 3131) स्थान झाड़ी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस थाना चौपाल को आज शाम 5:33 बजे इस घटना की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में GSSS देवत के कुल 8 विद्यार्थी सवार थे। हादसे में साक्षी (पुत्री श्री रमेश, गांव शंठा, डाकघर देवत, तहसील चौपाल) नामक 11 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना में अन्य 7 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से एक 10 वर्षीय बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here