
हिमाचल समय, सोलन 13 जून।
दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन के प्रांगण मे 13 जून 2025 कक्षा 8 एवं 9 के छात्रों के लिए एक जोशपूर्ण योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शोभा विद्यालय की प्रधानाचार्या ऊषा मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति से बढ़ी।
आबकारी विभाग ने इस साल 5438.771 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की
सर्वप्रथम, मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। अपने संबोधन में प्रधानाचार्या ने विद्यार्थी जीवन में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “योग न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता
है, बल्कि मानसिक संतुलन और एकाग्रता भी प्रदान करता है।” उन्होंने आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए कहा,
“योग तनाव मुक्ति का सशक्त माध्यम है, जो शरीर में लचीलापन लाने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह हर उम्र के व्यक्ति के लिए समान रूप से लाभदायक है।”
कार्यक्रम का कुशल संचालन संगीता ठाकुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को जूनियर (कक्षा 8) और सीनियर (कक्षा 9) श्रेणियों में विभाजित किया गया था। परिणाम इस प्रकार रहे:
जूनियर श्रेणी (कक्षा 8):
8A: हाइली रिकमेंडेड (प्रथम पुरस्कार)
8B: रिकमेंडेड (द्वितीय पुरस्कार)
सीनियर श्रेणी (कक्षा 9):
9B: हाइली रिकमेंडेड (प्रथम पुरस्कार)
9C:रिकमेंडेड (द्वितीय पुरस्कार)
9A एप्रीसिएशन अवार्ड (प्रशंसा पुरस्कार)
सोलन के नगर निगम मेयर व डिप्टी मेयर फिर आमने – सामने
सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी योग क्षमता का प्रदर्शन किया। उपस्थित दर्शकों एवं अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यालय के विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








