
हिमाचल समय, शिमला, 24 जून।
मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे हिमाचल प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है।

NDPS मामले में 12 वर्ष का कठोर कारावास व ₹1,20,000 का जुर्माना
राजधानी शिमला में भी दोपहर करीब 2 बजे तेज बारिश शुरू हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय वर्षा दर्ज की गई:
- नादौन: 63.5 मिमी
- कांगड़ा: 55.5 मिमी
- पांवटा साहिब: 49.0 मिमी
- हमीरपुर: 46.0 मिमी
- गुलेर: 42.4 मिमी
- नेरी: 39.0 मिमी
- मंडी: 34.2 मिमी
- भराड़ी: 33.4 मिमी
- सुजानपुर टिहरा: 20.8 मिमी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में 30 जून तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। विशेष तिथियों का विवरण इस प्रकार है
24, 28, 29 व 30 जून: कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। 25 से 27 जून: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान।
यलो अलर्ट (भारी बारिश की चेतावनी): 24, 26, 27, 29 व 30 जून को कुछ स्थानों पर।ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी):
25 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए जारी किया गया है।
किन्नौर जिले के पोवारी के पास सतलुज नदी पर बन रहे एक बैराज का निर्माण कार्य नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण ठप हो गया है।
पटेल कंपनी द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य पर प्रभाव पड़ा है, जिससे परियोजना के समय पर पूरा होने में देरी की आशंका जताई जा रही है
कंपनी के महाप्रबंधक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सतलुज में पानी का स्तर बढ़ते देख सोमवार से ही काम रोक दिया गया था।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साइट की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल बांध स्थल पर भूमिगत कार्य चल रहा था,
लाहौल स्पीति और किन्नौर की योजनाओं के लिए PM का आभार : जयराम ठाकुर
लेकिन नदी में जलस्तर बढ़ने से यह काम बाधित हुआ है। हालांकि, इससे अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है।
कंपनी नदी का जलस्तर सामान्य होने का इंतजार कर रही है, ताकि निर्माण कार्य फिर से शुरू किया जा सके।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








