Home डेली न्यूज़ बालीचौकी की सभी उचित मूल्य दुकानों तक अगस्त माह का राशन पहुंचा

बालीचौकी की सभी उचित मूल्य दुकानों तक अगस्त माह का राशन पहुंचा

91
0
balichowki ration update
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक बिजेन्द्र सिंह पठानिया ने बताया कि बालीचौकी उपमंडल की सभी उचित मूल्य दुकानों तक अगस्त माह का राशन पहुंचा दिया गया है तथा सितंबर माह की खाद्यान्न आपूर्ति भी आरंभ कर दी गई है।

मंडी, 10 सितम्बर।

जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक बिजेन्द्र सिंह पठानिया ने बताया कि बालीचौकी उपमंडल की सभी उचित मूल्य दुकानों तक अगस्त माह का राशन पहुंचा दिया गया है तथा सितंबर माह की खाद्यान्न आपूर्ति भी आरंभ कर दी गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

प्रदेश में 98 प्रतिशत जलापूर्ति योजनाएं बहाल: उप-मुख्यमंत्री

अब तक 35 प्रतिशत से अधिक खाद्यान्न डिपुओं तक पहुंचाया जा चुका है और अगले सप्ताह तक सभी डिपुओं में खाद्यान्न उपलब्ध हो जाएगा।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था


उन्होंने बताया कि आपदा से सबसे अधिक प्रभावित कांढा क्षेत्र, जहां पैदल चलना भी कठिन था, वहां प्रशासन ने तार स्पैन के माध्यम से राशन पहुंचाने की व्यवस्था की। बुधवार को कांढा में 10 क्विंटल चावल, 24 क्विंटल आटा, 3.75 क्विंटल मलका दाल और 360 लीटर रिफांइड तेल उपलब्ध करवाया गया। इससे पूर्व मंगलवार को 20 क्विंटल खाद्यान्न पहुंचाया गया था जबकि वीरवार को 25 क्विंटल खाद्यान्न भेजा जाएगा।

दूरदराज की पंचायतों को मिला अग्रिम राशन
खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जून, जुलाई और अगस्त माह का अग्रिम राशन पहले ही दूरदराज की पंचायतों को उपलब्ध करवा दिया गया था। अब इन क्षेत्रों में सितंबर माह का राशन भेजा जा रहा है।

किसानों कोसेब की उन्नत तकनीकों और नई किस्मोंके बारे में किया जागरूक

वैकल्पिक मार्गों से निरंतर आपूर्ति
मुख्य सड़कों के बाधित होने की स्थिति में खौली, ठकाधार, जुफ़रकोट, घाट, थाची, खल्वान, मणी-बसुंगी, मुराह और काउ की उचित मूल्य दुकानों पर खच्चरों, पोर्टरों और वैकल्पिक मार्गों के जरिए खाद्यान सामग्री पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी निरंतर जारी है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here