Home राजनीतिक मुख्यमंत्री राहत कोष में असम सरकार ने पांच करोड़ रुपये का अंशदान...

मुख्यमंत्री राहत कोष में असम सरकार ने पांच करोड़ रुपये का अंशदान किया

122
0
assam donation himachal cm relief fund
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के दौरान हुई भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए असम सरकार की ओर से विद्युत, कौशल, रोजगार और उद्यमिता मंत्री प्रशांत फुकन ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

हिमाचल समय, शिमला, 10 सितम्बर ।

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के दौरान हुई भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए असम सरकार की ओर से विद्युत, कौशल, रोजगार और उद्यमिता मंत्री प्रशांत फुकन ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

बालीचौकी की सभी उचित मूल्य दुकानों तक अगस्त माह का राशन पहुंचा
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की ओर से सीनियर मैनेजर लिगल एंड कॉरपोरेट अफेयर्स श्री राहुल बग्गा ने मुख्यमंत्री को 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

dcp ad

हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन के निदेशक बलदेव ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए सभी दानकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट के इस समय में मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न राज्यों की सरकारें,

प्रदेश में 98 प्रतिशत जलापूर्ति योजनाएं बहाल: उप-मुख्यमंत्री

संगठन और दानी सज्जन उदारतापूर्ण दान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योगदान से आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास में मदद मिलेगी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here