भूपेंद्र ठाकुर,
24 अक्टूबर / शिमला।
शिमला: नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध शिमला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना पश्चिम, शिमला की टीम ने शोघी क्षेत्र में एक कार्रवाई करते हुए लगभग 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23.10.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर शोघी के नजदीक एक बस की चेकिंग की गई। इस दौरान राहुल जसवाल उम्र 25 वर्ष, निवासी कोटी, जिला शिमला के कब्जे से लगभग 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
इस संबंध में पुलिस थाना पश्चिम, शिमला में अभियोग संख्या 224/2026 दिनांक 23.10.2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। पुलिस टीम द्वारा नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य सूत्रों की भी जांच की जा रही है।








