भूपेंद्र ठाकुर,
30 अगस्त / शिमला।
पुलिस थाना ढली ने 30 अगस्त 2026 को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभियोग संख्या 85/2026, धारा 21 एवं 29 ND&PS Act पंजीकृत किया है। पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि ढली बाईपास स्थित एक होमस्टे में दो युवक चिट्टा/हेरोइन बेचने का कार्य कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त कमरे की तलाशी ली, जहां दो संदिग्ध युवक मौजूद पाए गए। उन्होंने अपनी पहचान महेश ठाकुर उर्फ महेशी (पुत्र स्वर्गीय चुन्नी लाल ठाकुर, निवासी संजौली, शिमला, आयु 38 वर्ष) और देवेन्द्र कुमार (पुत्र मोहन लाल जोशी, निवासी आनी, जिला कुल्लू, आयु 23 वर्ष) के रूप में की। तलाशी के दौरान डबल बेड पर चादर के नीचे तकिये के पास से 4.010 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जाँच कर रही है।








