Home क्राइम कृष्णानगर में चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन दिन के पुलिस रिमांड...

कृष्णानगर में चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

10 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला। दिनांक 08.09.2026 को शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णानगर, शिमला स्थित एक रिहायशी कमरे की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद सनमजीत सिंह उर्फ सनम (25 वर्ष), निवासी कृष्णानगर, शिमला तथा सुमित सपरा (22 वर्ष), निवासी कृष्णानगर, शिमला के संयुक्त कब्जे से लगभग 6 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। बरामद चिट्टा GOLD FLAKE सिगरेट की डिब्बी में गद्दे के नीचे छिपाकर रखा गया था।

इस संबंध में पुलिस थाना सदर शिमला में FIR No. 119/2026, अधीन धारा 21 एवं 29 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर उन्हें 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here