Home क्राइम भट्टाकुफर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

भट्टाकुफर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

10 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना ढली क्षेत्र के अंतर्गत भट्टाकुफर, शिमला में हुई चोरी की घटना के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस थाना ढली में अभियोग संख्या 77/2026, दिनांक 19.08.2026, अधीन धारा 331(3), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना ढली की टीम द्वारा विभिन्न पहलुओं से जांच की गई तथा घटना में संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य जुटाए गए। जांच के क्रम में आरोपी शुभम चंदेल, पुत्र श्री नोखी राम, निवासी सुन्नी, जिला शिमला, उम्र 30 वर्ष, को पूछताछ के लिए पुलिस थाना ढली लाया गया।

पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपी की उक्त चोरी के मामले में संलिप्तता पाए जाने पर उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, मामले में चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों एवं पहलुओं की गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here