Home हिमाचल प्रदेश लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए स्यांज में ड्रोन से चलाया गया...

लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए स्यांज में ड्रोन से चलाया गया खोज अभियान

114
0
find missing persons
चच्योट उपमंडल की स्यांज पंचायत के पंगलियूर गांव में शुक्रवार को पुलिस एवं आपदा स्वयं सेवकों की टीम ने स्कोली खड्ड में ड्रोन की सहायता से बाढ़ में लापता लोगों की तलाश की।

मंडी, 4 जुलाई।

चच्योट उपमंडल की स्यांज पंचायत के पंगलियूर गांव में शुक्रवार को पुलिस एवं आपदा स्वयं सेवकों की टीम ने स्कोली खड्ड में ड्रोन की सहायता से बाढ़ में लापता लोगों की तलाश की।

Jeevan Ayurveda Clinic
sai ad

रोपवे से यात्रा व सामान ढुलाई होगी निःशुल्क : उप मुख्यमंत्री

हालांकि, इस खोज अभियान में फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल पाई है। यह अभियान कल भी जारी रहेगा।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि गोहर उपमंडल के स्यांज क्षेत्र में हाल ही में बादल फटने की दुःखद घटना हुई थी,

जिसके परिणामस्वरूप अचानक आई बाढ़ में स्यांज गांव के दो मकान बह गए। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सात अन्य अब भी लापता हैं।

लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र का खोज अभियान चलाया गया  है। इस अभियान में पुलिस कांस्टेबल अजय कुमार और देवी राम,

350 से अधिक भक्त शूलिनी विवि में  हुए YSS आध्यात्मिक रिट्रीट में शामिल

आपदा स्वयंसेवक जीतू देवी, निर्मला देवी, नवीन कुमार और रूप लाल सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों का सहयोग भी लापता लोगों की तलाश में लिया जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

gagan hospital ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here