भूपेंद्र ठाकुर,
10 सितंबर / ठियोग (शिमला)।
ठियोग क्षेत्र में दर्ज विभिन्न मामलों में शिमला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस घटनाक्रम से संबंधित तीनों अभियोगों में अब तक कुल 23 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, अभियोग संख्या 117/2026, दिनांक 17.08.2026, अधीन धारा 126(2), 115(2), 116, 190, 191(2), 191(3), 324(5), 118(1) एवं 118(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत आरोपी ओम प्रकाश पुत्र श्री जीत राम, निवासी ठियोग, जिला शिमला, उम्र 47 वर्ष को दिनांक 08.09.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय ACJM न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद आरोपी को उप कारागार कैथू में नियमानुसार दाखिल कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।








