Home राजनीतिक ठेकेदारों की सुविधा के लिए नगर निगम मंडी ने अपनाई ऑनलाइन व्यवस्था

ठेकेदारों की सुविधा के लिए नगर निगम मंडी ने अपनाई ऑनलाइन व्यवस्था

96
0
himachal

मंडी, 12 सितंबर।

नगर निगम मंडी ने ठेकेदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टेंडरिंग प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगम की ओर से जारी की गई नई व्यवस्था के तहत अब सभी ठेकेदारों को टेंडर दस्तावेज प्राप्त करने के लिए कार्यालय का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में रॉबोटिक सर्जरी का शुभारम्भ किया

होगी। आयुक्त, नगर निगम मंडी रोहित राठौर ने बताया कि अब सभी टेंडर दस्तावेज निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। ठेकेदार अपने सुविधा अनुसार

सीधे वेबसाइट https://www.municipalcorporationmandi.in से दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे। इस पहल से जहाँ समय की बचत होगी, वहीं प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

इसके अतिरिक्त, टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने हेतु जमा की जाने वाली अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) और टेंडर फीस को भी डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करने की सुविधा प्रारम्भ की गई है। इस कदम से ठेकेदारों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और अनावश्यक औपचारिकताओं से भी मुक्ति मिलेगी।

bharat mata ad

आयुक्त ने आगे कहा कि निगम लगातार अपनी कार्यप्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए नई तकनीकों को अपना रहा है। ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया से ठेकेदारों को बड़ी राहत मिलेगी तथा निगम की विकासात्मक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

नगर निगम मंडी का यह प्रयास ठेकेदारों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा, क्योंकि पारदर्शी और त्वरित टेंडर प्रक्रिया से विकास कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जा सकेंगे। 

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here