हिमाचल समय, सोलन, 13 सितंबर ।
आज दिनांक 13 सितम्बर, 2025 को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) में सीबीएसई के तत्वावधान व प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता कोंडल के नेतृत्व में “लर्निंग आउटकम्स एंड पैडागॉजी” विषय पर एक वन-डे कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन, में हिंदी दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत पावन दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग, अदिति गर्ग तथा प्रधानाचार्या श्वेता कौंडल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया तथा रिसोर्स पर्सन्स को फ्लॉवर पॉट भेंट कर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन्स जसकनवर सिंह (जेस्सु) और इरीन दास रहे ।दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को संवादात्मक गतिविधियों, समूह चर्चा और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया।
भानु प्रिया लाडली फाउंडेशन राज्य कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि स्पष्ट एवं मापने योग्य सीखने के परिणाम तय करना और विद्यार्थी-अनुकूल शिक्षण पद्धति अपनाना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कुंजी है।








