Home ट्रेंडिंग गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में आयोजित हुई इन्वेस्टिचर सेरेमनी

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में आयोजित हुई इन्वेस्टिचर सेरेमनी

3
0

भावना ठाकुर,

16 मई /कुनिहार (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में आज हर्षोल्लास के साथ इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्च पास्ट से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने विद्यालय ध्वज, स्पोर्ट्स फ्लैग तथा चारों हाउसों के ध्वज को गर्व के साथ धारण किया। इसके पश्चात नव-निर्वाचित छात्र परिषद् सदस्यों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।

इन्वेस्टिचर सेरेमनी के लिए नामांकन एवं मतदान की प्रक्रिया पहले ही संपन्न करवाई जा चुकी थी। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नामांकन पत्र भरे, प्रचार-प्रसार किया तथा अपने घोषणापत्र (Manifesto) एवं स्लोगन तैयार कर चुनाव प्रचार किया। 14 मई को आयोजित मतदान में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने आई-कार्ड बनाकर मतदान किया।

घोषित परिणामों में नितीश को हेड बॉय तथा तिस्या शर्मा को हेड गर्ल चुना गया। ओजस एवं धृति को वाइस हेड बॉय एवं वाइस हेड गर्ल, आदित्य एवं धैर्य नेगी को स्पोर्ट्स इंचार्ज एवं वाइस स्पोर्ट्स इंचार्ज, अनिका को असेंबली इंचार्ज, शिवम को वाइस असेंबली इंचार्ज तथा रिदित को वाइस डिसिप्लिन इंचार्ज चुना गया। ट्विंकल को कल्चरल एवं क्लीनलीनेस इंचार्ज तथा अर्चित को वाइस कल्चरल एवं क्लीनलीनेस इंचार्ज चुना गया।

हाउस कैप्टन एवं वाइस हाउस कैप्टन में ऋग्वेद हाउस से पुंडरीक एवं अर्चित, सामवेद हाउस से धैर्य एवं जाह्नवी, यजुर्वेद हाउस से रुद्रांश एवं भव तथा अथर्ववेद हाउस से ओलिसा को वाइस हाउस कैप्टन चुना गया।

समारोह के दौरान प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं नेतृत्व की जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करती हैं।

स्कूल डायरेक्टर समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल नेतृत्व की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here