Home डेली न्यूज़ मंडी शहर के कई क्षेत्रों में 10 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित

मंडी शहर के कई क्षेत्रों में 10 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित

102
0
Power

मंडी, 8 अगस्त।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-1 ई. नरेश कुमार ने बताया कि 11 केवी मंगवाई और 11 केवी सेरी एचटी लाइनों के आसपास पेड़ों की काट-छांट का कार्य 10 अगस्त (रविवार) को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

अवैध मछली शिकार पर मत्स्य विभाग की कड़ी कार्रवाई..

इस दौरान इन लाइनों से जुड़े क्षेत्रों रामनगर, पुलघराट, अपर व लोअर मंगवाई, तहसील कार्यालय, विश्वकर्मा मंदिर, अपर व लोअर सन्यारड, थनेहड़ा मोहल्ला, महामृत्युंजय मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, टारना हिल के कुछ भाग, उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर,

सेरी बाजार, स्कूल बाजार, चौहाटा बाजार, इंदिरा मार्केट, पोस्ट ऑफिस रोड, भूतनाथ बाजार, दरम्याना मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, चंद्रलोक गली, बंगला मोहल्ला, जिमखाना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, पुलिस थाना पड्डल तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति  बंद रहेगी।

bharat mata ad

उन्होंने कहा कि यदि उस दिन मौसम प्रतिकूल रहा, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया  है कि इस दौरान सहयोग दें और आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here