Home ट्रेंडिंग पशु मित्र के पदों के लिए शारीरिक परीक्षण 8 अक्टूबर को

पशु मित्र के पदों के लिए शारीरिक परीक्षण 8 अक्टूबर को

4
0

हिमाचल समय न्यूज़,

07 अक्टूबर / मंडी।

Jeevan Ayurveda Clinic

उप-निदेशक, पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन, मंडी डॉ. मुकेश महाजन ने बताया कि उपमंडलीय पशु चिकित्सालय करसोग के अंतर्गत पशु मित्र के पदों को भरने के लिए शारीरिक परीक्षण 8 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूर्व में खराब मौसम एवं अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण यह भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब शारीरिक परीक्षण को पुनः निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि शारीरिक परीक्षण वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के मैदान में आयोजित होगा। अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 8:30 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि पंजीकरण की अंतिम समय-सीमा प्रातः 9:45 बजे तक रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रातः 9:45 बजे के बाद पहुंचने वाले किसी भी अभ्यर्थी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण में शामिल होने का कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र एवं एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। शारीरिक परीक्षण में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here