Home डेली न्यूज़ पंथाघाटी से 62 वर्षीय महिला लापता, पुलिस ने ISBT शिमला से सकुशल...

पंथाघाटी से 62 वर्षीय महिला लापता, पुलिस ने ISBT शिमला से सकुशल बरामद किया

6
0

भूपेंद्र ठाकुर,

02 मई/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला को सकुशल बरामद करते हुए एक बार फिर अपनी त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही का परिचय दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अप्रैल 2026 को पंथाघाटी क्षेत्र में एक 62 वर्षीय महिला प्रातःकाल बिना किसी को बताए अपने निवास स्थान से चली गई थीं। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस चौकी कुसुम्पटी को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और सार्वजनिक स्थलों तथा परिवहन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी।

लगातार प्रयासों एवं तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम ने महिला को आईएसबीटी शिमला क्षेत्र से सकुशल ढूंढ लिया। टीम ने उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें सुरक्षित संरक्षण में लिया।

आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद महिला को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। जिला पुलिस की इस त्वरित, समन्वित एवं संवेदनशील कार्यवाही से न केवल महिला की जान बची, बल्कि पुलिस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता भी साफ झलकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here