Home डेली न्यूज़ अवैध मछली शिकार पर मत्स्य विभाग की कड़ी कार्रवाई..

अवैध मछली शिकार पर मत्स्य विभाग की कड़ी कार्रवाई..

109
0
#IllegalFishing
जिला की सामान्य जलधाराओं में वर्जित काल के सफल क्रियान्वयन और अवैध मछली शिकार पर रोकथाम के लिए मत्स्य विभाग, मत्स्य मंडल मंडी की टीमें लगातार सक्रिय हैं।


मंडी, 8 अगस्त।

जिला की सामान्य जलधाराओं में वर्जित काल के सफल क्रियान्वयन और अवैध मछली शिकार पर रोकथाम के लिए मत्स्य विभाग, मत्स्य मंडल मंडी की टीमें लगातार सक्रिय हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

सराज के सभी गांवों में बिजली बहाल, 182 किलोमीटर सड़कें खुलीं, हर घर तक पहुं

चा पानी

अवैध मछली शिकार एवं बिक्री का मामला सामने आते ही संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मत्स्य अधिनियम 1976 और मत्स्य नियमावली 2020 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सहायक निदेशक मत्स्य मंडी नीतू सिंह ने बताया कि इसी क्रम में  7 अगस्त को वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी तेज राम वर्मा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने ब्यास, सुकेती व रत्ती खड्ड क्षेत्रों में गश्त की। इस दौरान भडयाल, ढढौर  और रत्ती में अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए 11 व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा गया

और मौके पर ही 12 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, मत्स्य अधिकारी महाशीर फार्म मच्छयाल ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर 6 अगस्त को लडभड़ोल क्षेत्र में दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर भारी जुर्माना लगाया।

dcp ad

परिवहन विभाग ने डेढ़ साल में कमाए 1236.53 करोड़ रुपयेः  मुकेश अग्निहोत्री  

सहायक निदेशक ने बताया कि 15 अगस्त तक प्रदेश सहित मंडी जिला के सभी सामान्य जल क्षेत्रों में वर्जित काल लागू है। वर्जित काल समाप्त होते ही लाइसेंसधारी मछुआरे मछली पकड़ने का कार्य कर सकेंगे।

लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति विभाग के किसी भी निकटवर्ती कार्यालय में संपर्क कर लाइसेंस बना  सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध मछली शिकार और बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here