Home क्राइम सोलन पुलिस को बड़ी सफलता: 8.32 ग्राम हेरोइन के साथ दो शिमला...

सोलन पुलिस को बड़ी सफलता: 8.32 ग्राम हेरोइन के साथ दो शिमला के युवक गिरफ्तार

4
0

भावना ठाकुर,

24 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला सोलन की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला जिले के दो युवकों को 8.32 ग्राम ‘चिट्टा’ (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह मामला पुलिस थाना सदर, सोलन में दर्ज किया गया है।

जिला पुलिस की एसआईयू (विशेष जाँच इकाई) टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर 20 जुलाई 2026 को कुमारहट्टी की ओर से आ रही एक आल्टो 800 कार को रोककर जाँच की गई। तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 8.32 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रज्वल जनारथा (पुत्र बाल कृष्ण जनारथा, उम्र 34 वर्ष, गाँव अड़ेवग, डाकखाना रावला क्यार, तहसील कोटखाई, जिला शिमला) और परीक्षित चौहान (पुत्र प्रकाश चौहान, उम्र 32 वर्ष, गाँव कलबोग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मूल रूप से जिला शिमला के निवासी हैं।

पुलिस ने मामले में प्रयुक्त आल्टो 800 कार को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को 21 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। वर्तमान में दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है और मामले में आगे की जाँच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here