Home डेली न्यूज़ किप्स में सत्य साई बाबा जी की रथ यात्रा का भव्य स्वागत

किप्स में सत्य साई बाबा जी की रथ यात्रा का भव्य स्वागत

28
0

भावना ठाकुर/कसौली।

सोमवार को कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के लिए एक अत्यंत सौभाग्यपूर्ण एवं यादगार अवसर था, जब प्रातः 10:00 बजे सत्य साई बाबा जी की रथ यात्रा विद्यालय परिसर में पहुँची।
छात्रों ने मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर, हाथों में फूल लेकर, रथ पर पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। पूरा वातावरण “जय सत्य साई बाबा” के जयघोष से गूँज उठा।
रथ यात्रा के साथ आए श्रद्धालुओं का भी विद्यार्थियों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. वीरेंद्र वर्मा, पूर्व कुलपति, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला द्वारा किया गया।
इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में भजन एवं सत्य साई आरती का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. वर्मा ने सत्य साई बाबा की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में सेवा, दान एवं मानवता के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर न्यासी राजेंद्र ठाकुर व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा को सम्मानित किया गया।
यह आयोजन अत्यंत सफल, सुव्यवस्थित एवं आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here