Home कल्चर मुख्यमंत्री ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

29 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मेजर विजय सिंह मनकोटिया का आज प्रातः कांगड़ा जिले स्थित उनके पैतृक गांव त्यारा में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विशेष रूप से कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के कल्याण और लोगों की सेवा के लिए मेजर विजय सिंह मनकोटिया द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
मेजर विजय सिंह मनकोटिया वर्ष 1982, 1985, 1990, 1993 और 2003 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने वर्ष 1995 से 1998 तक तथा मार्च 2003 से जुलाई 2004 तक पर्यटन, नागरिक उड्डयन एवं विधि मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here