Home ट्रेंडिंग हिमाचल में अगले कई दिनों तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने...

हिमाचल में अगले कई दिनों तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी जारी की

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

11 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। मौसम विभाग ने 11 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। कांगड़ा और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने 10 से 16 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। 12 और 13 अगस्त को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। 14, 15 और 16 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गर्जन-चमक के साथ बारिश का भी पूर्वानुमान है।

भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, मलबा खिसकने और अचानक बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। नदियों, नालों और अन्य जल निकायों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी होने से यातायात प्रभावित होने की भी आशंका है। विभाग ने लोगों को भूस्खलन और अचानक बाढ़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

वहीं कुल्लू जिले के लिए 14 अगस्त को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कुल्लू में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। प्रशासन ने 11 अगस्त को कुल्लू उपमंडल में शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए हैं, हालांकि बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी। अधिकारियों ने सभी जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here