Home ईमानदारी शिमला पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, PAR द मॉल में...

शिमला पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, PAR द मॉल में मिला लावारिस बैग मालिक को सुपुर्द

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

25 मई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला के रिज मैदान क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा में लगे एक पुलिस कर्मी ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। 24 मई 2026 को ड्यूटी के दौरान PAR द मॉल में तैनात पुलिसकर्मी को एक लावारिस बैग मिला। तत्काल बैग की जांच करने पर उसमें ₹56,000/- नकद तथा दो पासपोर्ट बरामद हुए।

पुलिसकर्मी ने बिना किसी लापरवाही के बैग को सुरक्षित रखते हुए तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया और बैग को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आवश्यक सत्यापन और जांच के बाद बैग के असली मालिक अमृत जैन, निवासी जयपुर, राजस्थान का पता लगाया गया।

बैग मिलते ही खिल उठे पर्यटक के चेहरे

जैसे ही अमृत जैन को उनके खोए हुए बैग के बारे में सूचित किया गया, वह शिमला पुलिस थाने पहुंचे और अपना बैग सकुशल वापस पाकर अत्यधिक राहत महसूस की। उन्होंने शिमला पुलिस और PAR द मॉल के इस सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैंने अपने पैसे और पासपोर्ट खो दिए थे, मुझे लगा कि अब वापस मिलना नामुमकिन है। लेकिन शिमला पुलिस की ईमानदारी ने मेरा विश्वास जीत लिया।”

शिमला पुलिस ने दोहराई प्रतिबद्धता

शिमला पुलिस ने इस अवसर पर कहा कि वह आमजन और पर्यटकों की सुरक्षा, सहायता और उनका विश्वास बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

गौरतलब है कि शिमला पुलिस पिछले कुछ समय से नशा तस्करी और अपराधों पर तो शिकंजा कस ही रही है, साथ ही जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता और ईमानदारी का भी बखूबी निर्वहन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here