Home डेली न्यूज़ सतत विकास लक्ष्यों की ओर अग्रसर गुरुकुल के विद्यार्थी: एसडीजी पर विशेष...

सतत विकास लक्ष्यों की ओर अग्रसर गुरुकुल के विद्यार्थी: एसडीजी पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

6
0

भावना ठाकुर,

24 अप्रैल/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में कक्षा 12 के विद्यार्थियों द्वारा सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर आधारित एक प्रभावशाली विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में वैश्विक लक्ष्यों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस सभा में एसडीजी-1 (गरीबी उन्मूलन) तथा एसडीजी-16 (शांति, न्याय एवं सशक्त संस्थाएं) को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें पोस्टर, नारों और संदेशों के माध्यम से शांति, न्याय और समानता का संदेश प्रसारित किया गया।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य-नाटिका और नुक्कड़ नाटक ने समाज में व्याप्त अन्याय, भ्रष्टाचार, असमानता और गरीबी जैसी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उजागर किया। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जागरूक नागरिक बनकर ही एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर अरोड़ा ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समझ को विकसित करती हैं। यह आयोजन विद्यालय के आदर्श वाक्य “परंपरा के साथ आधुनिकता” को साकार करता हुआ एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here