Home क्राइम शिमला पुलिस को एक और सफलता: ढली चौक से 8.040 ग्राम हेरोइन...

शिमला पुलिस को एक और सफलता: ढली चौक से 8.040 ग्राम हेरोइन बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

7
0

भूपेंद्र ठाकुर,

24 अप्रैल/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ढली पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक गेस्ट हाउस से 8.040 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अप्रैल 2026 को थाना ढली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ढली चौक स्थित एक गेस्ट हाउस में नशा तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उक्त गेस्ट हाउस के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 8.040 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल राणा पुत्र शेर सिंह राणा, निवासी इच्छेवाला रोड, फिरोजपुर सिटी, जिला फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र मात्र 19 वर्ष है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ढली में अभियोग संख्या 32/2026, एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह मादक पदार्थ कहां से प्राप्त किया था और क्या इससे जुड़ा कोई और नेटवर्क है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here