भूपेंद्र ठाकुर,
24 अप्रैल/शिमला।
हिमाचल प्रदेश में चार प्रमुख नगर निगमों – सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर – के आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी इन चारों नगर निगमों के चुनाव के लिए इलेक्शन कमेटियों का गठन कर दिया है। ये कमेटियां पार्षदों के टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति और प्रचार तक की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में गठित इन कमेटियों में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। चारों नगर निगमों की इलेक्शन कमेटियों में प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं:
सोलन नगर निगम:
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शर्मा, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी और सुभाष वर्मा सहित अन्य।
मंडी नगर निगम:
सीएम सुक्खू, विनय कुमार, मुकेश अग्निहोत्री, जगत नेगी, विक्रमादित्य सिंह, कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी और चंपा ठाकुर समेत अन्य नेता।
धर्मशाला नगर निगम:
सीएम सुक्खू, विनय कुमार, मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आरएस बाली, अनुराग शर्मा, केवल सिंह पठानिया, मलेंद्र राजन और देवेंद्र जग्गी सहित अन्य।
पालमपुर नगर निगम:
सीएम सुक्खू, विनय कुमार, मुकेश अग्निहोत्री, राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोमा, अनुराग शर्मा, आशीष बुटेल, किशोरी लाल, भवानी सिंह पठानिया और कमलेश ठाकुर को सदस्य बनाया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने भी अपनी इलेक्शन कमेटियों का ऐलान कर दिया था। अब कांग्रेस की ओर से कमेटी गठन के साथ ही दोनों प्रमुख दलों के बीच चुनावी तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। आगामी दिनों में टिकट वितरण और प्रचार अभियान तेज होने की संभावना है।







