Home राजनीतिक मुख्यमंत्री ने घुमारवीं विस में समर्पित कीं 69 करोड़ रुपये की विकासात्मक...

मुख्यमंत्री ने घुमारवीं विस में समर्पित कीं 69 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं

41
0
Ghumarwin vikas pariyojna
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जनता को लगभग 69 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्यों की सौग़ात दी।

हिमाचल समय, शिमला, 17 दिसम्बर ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जनता को लगभग 69 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्यों की सौग़ात दी।

Jeevan Ayurveda Clinic
CONGRESS

NSIC मंडी से 15 को मिली वर्धमान कम्पनी में नौकरी

इनमें दो उद्घाटन तथा पांच शिलान्यास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 4.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुलिस थाना घुमारवीं तथा 3.67 करोड़ रुपये की लागत से सीर खड्ड में निर्मित चैक डैम एवं डाईक के कार्यों का उद्घाटन किया।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने टिक्करी हेलिपैड, घुमारवीं के समीप 6.08 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय खेल परिसर, पुलिस थाना, घुमारवीं में छह करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फैमिली क्वार्टर, 6.13 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड होने वाली सात किलोमीटर लंबी अमरपुर-हड़सर-डाहड-जमन-घुमारवीं सड़क

की आधारशिला रखीं। इसके अलावा उन्होंने 34.95 करोड़ रुपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबी घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई सड़क के उच्चीकरण कार्य तथा बाड़ी मझेडवां में 6.80 करोड़ रुपये की लागत से सीर खड्ड के

ऊपर बाड़ी मझेड़वां-डाहड-पनोल सड़क पर निर्मित होने वाले 68 मीटर जीप योग्य स्पैन पुल की आधारशिला भी रखीं।
इससे पूर्व, घुमारवीं पहुंचने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

एंटी चिट्टा क्रिकेट लीग का भव्य उद्घाटन, एमसी -11 व बिजली बोर्ड ने जीते पहले मैच
मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर लोगों से भेंट कर उनसे संवाद किया तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, 

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhu ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here