Home डेली न्यूज़ साई इंटरनेशनल स्कूल में हिमाचल दिवस और बैसाखी का धूमधाम से आयोजन,...

साई इंटरनेशनल स्कूल में हिमाचल दिवस और बैसाखी का धूमधाम से आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

50
0

भावना ठाकुर,

13 अप्रैल/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

साई इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को हिमाचल दिवस एवं बैसाखी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश और पंजाब की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं की झलक देखने को मिली।

विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने हिमाचली नाटी और ऊर्जावान भांगड़ा जैसे मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राएं हिमाचली और पंजाबी पारंपरिक परिधानों में स्कूल आए, जिससे पूरा वातावरण रंगीन और सांस्कृतिक गरिमा से ओतप्रोत हो गया। पारंपरिक वेशभूषा में बच्चे अत्यंत आकर्षक और मनमोहक लग रहे थे।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन रामिंदर बावा एवं प्राचार्या मीरा गुप्ता ने विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन हर्ष और उल्लास के वातावरण में हुआ, जिससे सभी में सांस्कृतिक गौरव की भावना और भी प्रबल हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here