Home डेली न्यूज़ बादल फटने से काशंग नैहर ध्वस्त, थम गई पांच गांव की सिंचाई...

बादल फटने से काशंग नैहर ध्वस्त, थम गई पांच गांव की सिंचाई व्यवस्था 

91
0
#KinnaurDisaster
कृषि विकास संघ रारंग ने प्रदेश सरकार से किया पुनर्स्थापित करने का आग्रह - राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को करवाया नुकसान के बारे अवगत

रिकांगपिओ, 15 अगस्त।

जिला किन्नौर के पंगी और रारंग सीमा पर काशंग में बादल फटन से भारी नुकसान हुआ है। यह घटना वीरवार देर रात को घटी, जिस कारण काशंग नैहर ध्वस्त हो गया और पांच गांव की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन के  विद्यार्थियों ने मनाया आज़ादी का जश्न

Jeevan Ayurveda Clinic

थोपन, स्वादेन, रारंग, खादरा और आकपा गांव के किसानों की फसलों के लिए जीवन रेखा कहे जाने वाला काशंग नैहर के टूटने की सूचना मिलते ही कृषि विकास संघ रारंग की एक टीम शुक्रवार को घटणा स्थल पर पहुंची

dcp ad

और स्थिति का जायजा लिया। उसके पश्चात संघ के प्रतिनिधियों ने राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को अवगत करवाया। मंत्री ने नुकसान का आकलन कर नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया।

नौणी विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

कृषि विकास संघ रारंग के अध्यक्ष नवरतन नेगी और महासचिव रिंगचेन बिष्ट ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि काशंग नैहर को पुनर्स्थापित किया जाए।

ताकि पांच गांव के किसान एवं बागवानों को सिंचाई की सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि काशंग-जंगी सिंचाई नैहर पहला चरण 26 किलोमीटर तक है। 

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here