
हिमाचल समय, सोलन, 20 नवंबर।
पुलिस थाना कुनिहार की एक गश्ती टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चल रही नाकाबंदी के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है। टीम को गुप्त सूचना मिली कि गाँव बढलग की तरफ से एक कार बैगनार की ओर आ रही है, जिसमें तीन युवक सवार हैं और वे कार में चिट्टा/हेरोइन लेकर जा रहे हैं।
सूचना के अनुसार, यह युवक कुनिहार क्षेत्र के युवाओं को नशीला पदार्थ बेचने की योजना बना रहे थे। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तुरंत मजबूत नाकाबंदी कर दी और संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार तीनों युवकों से 2.42 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम निशांत (28 वर्ष), जतिन ठाकुर (26 वर्ष) और दीक्षित (24 वर्ष) बताए गए हैं। सभी के पते सोलन जिले की तहसील अर्की के अंतर्गत आने वाले गाँवों के हैं।
राज्यपाल ने की विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद व नशामुक्त भारत अभियान के समापन समारोह की अध्यक्ष
बरामद नशीले पदार्थ के आधार पर पुलिस थाना कुनिहार में मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्वेषण के दौरान आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही कार बैगनार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले की जाँच जारी है।



