Home डेली न्यूज़ नालागढ़ के खेड़ा गाँव में शराब के नशे में दो व्यक्तियों ने...

नालागढ़ के खेड़ा गाँव में शराब के नशे में दो व्यक्तियों ने पुलिस पर किया हमला, बद्दी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की

87
0
himachal

हिमाचल समय, सोलन, 20 नवंबर।

दिनांक 19-11-2025 को पुलिस थाना नालागढ़ में गावँ खेड़ा में शराब ठेका के पास लड़ाई-झगड़े को लेकर एक शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर नालागढ़ पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची, जहाँ शराब के नशे में धुत्त दो व्यक्तियों 1) दीपक ठाकुर नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश और 2) श्याम सिंह उर्फ श्यामा

Jeevan Ayurveda Clinic

राज्यपाल ने की विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद व नशामुक्त भारत अभियान के समापन समारोह की अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश ने पुलिस टीम को गाली-गलौज की, पुलिस कर्मियों पर कांच की बोतल, ईंट-पत्थर व डंडों से हमला किया, सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ा और बाद में थाना प्रवेश द्वार को भी क्षति पहुँचाई। बद्दी पुलिस ने मामले को अत्यधिक गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं मजबूत कार्रवाई की।

दोनों आरोपियों को काबू किया गया और घायल पुलिस कर्मियों का तत्काल उपचार कराया गया। सरकारी वाहन व थाना संपत्ति को नुकसान पहुँचाने तथा ड्यूटी में बाधा डालने जैसे गंभीर अपराध के लिए दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मानपुरा में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने तीन वर्षों में 26 हजार करोड़ रुपये राजस्व किया एकत्रित

आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बद्दी पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है तथा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here