Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल विवि में हुआ ‘कलाम ऑफ हिमाचल स्कॉलरशिप टेस्ट’ का भव्य शुभारंभ,...

हिमाचल विवि में हुआ ‘कलाम ऑफ हिमाचल स्कॉलरशिप टेस्ट’ का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

136
0
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के भव्य सभागार में बुधवार को ‘कलाम ऑफ हिमाचल स्कॉलरशिप टेस्ट 2025’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।

शिमला, 26 जून।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के भव्य सभागार में बुधवार को ‘कलाम ऑफ हिमाचल स्कॉलरशिप टेस्ट 2025’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic
bharat mata ad

स्कूली पाठयक्रम में शामिल होगा नशे के प्रति जागरूकता पर आधारित अध्यायः CM

इस स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन विद्यापीठ द्वारा किया गया, जिसका उद्घाटन प्रदेश के माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिमला शहर के विभिन्न 50 स्कूलों के लगभग 500 छात्रों ने इस स्कॉलरशिप टेस्ट की लॉन्चिंग में भाग लिया।

बच्चों में इस टेस्ट को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश का उज्ज्वल भविष्य बताया।

इस बार विद्यापीठ द्वारा स्कॉलरशिप व इनाम में बड़ा विस्तार किया गया है। इस वर्ष 20 लाख रुपये के कैश प्राइज और 50 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

स्कॉलरशिप टेस्ट में राज्य स्तरीय टॉपर को ढाई लाख रुपये का नकद पुरस्कार एवं विशेष स्कॉलरशिप दी जाएगी।

इसके अलावा अन्य प्रतिभागी छात्रों को भी उनकी रैंकिंग के आधार पर नकद पुरस्कार और स्कॉलरशिप से नवाजा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजकों ने बताया

कि इस स्कॉलरशिप टेस्ट का उद्देश्य हिमाचल के होनहार विद्यार्थियों को पहचान कर उन्हें शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है।

कृषि मंत्री ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के जाछ में किया 1.73 करोड़ रुपए लागत से निर्मित उप-सब्जी मंडी का लोकार्प

कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ हुआ और आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को और अधिक व्यापक रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

sjvn AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here