
हिमाचल समय, सोलन, 08 जुलाई।
सोलन शहर में कई पुरानी इमारतें अब नागरिकों के लिए जानलेवा खतरा बन गई हैं। नगर निगम सोलन द्वारा असुरक्षित घोषित किए गए ये भवन किसी भी समय गिर सकते हैं, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल है।

देश भर से 100 से अधिक छात्र शूलिनी समर स्कूल 2025 में शामिल हुए
हैरानी की बात यह है कि इन्हें खाली करवा दिया गया है, लेकिन प्रशासन या मालिकों की ओर से अभी तक इन्हें गिराया नहीं गया है।
मालिकों को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद न तो उन्होंने, और न ही प्रशासन ने इन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की है इन इमारतों के नजदीक रहने वाले निवासी हर पल अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं।
एक स्थानीय निवासी ने कहा, हर बारिश या भूकंप के झटके में डर लगता है कि कहीं ये भवन गिर न जाएं। नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्टा ने बताया, *”सभी असुरक्षित भवनों को चिन्हित करके मालिकों को नोटिस
प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 23 वर्षों के बाद पैरा मेडिकल सीटें बढ़ाईं
जारी कर दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें तुरंत खाली भी करवाया गया। अब मालिकों को अपने स्तर पर या निगम की मदद से इन्हें तोड़ना होगा।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








