
हिमाचल समय, सोलन, 26 जून।
सोलन पुलिस ने फर्जी नंबर की कथित MLA की स्कार्पियो से फर्जी PSO सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है।
हिमाचल विवि में हुआ ‘कलाम ऑफ हिमाचल स्कॉलरशिप टेस्ट’ का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

यही नहीं गाड़ी से एक पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किए है.। ट्रेफिक पुलिस को सूचना मिली कि परवाणु से हरियाणा नंबर कि नीले रंग क़ी एक स्कार्पियो हुटर व फ़्लैश लाइट जलाते हुए
सोलन क़ी ओर आ रही है। इसे रोकने का प्रयास किया गया तो ड्राइवर भगा कर ले गया। दोहरी दीवार सोलन के पास ट्रैफ़िक पुलिस ने गाड़ी को रोका.।
गाड़ी में वैठे हरियाणा पुलिस क़ी वर्दी पहने व्यक्ति ने गाड़ी को MLA का बताया था अपने आप को उनका PSO बताया। जांच में पता चला कि वर्दी की तरह PSO भी फर्जी है।
उनके पास मिली पिस्टल का लइसेंस हरियाणा का था। हिमाचल का कोई लाइसेंस नहीं था। ट्रेफिक पुलिस ने जब गाड़ी के नंबर को चैक किया तो इस गाड़ी में लगा नंबर टोयटा क्रिस्टा का निकला।
स्कूली पाठयक्रम में शामिल होगा नशे के प्रति जागरूकता पर आधारित अध्यायः CM
पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है
कि वे फर्जी नंबर की गाड़ी में हिमाचल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने तो नहीं आए थे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








