Home क्राइम धर्मपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 10.65 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर...

धर्मपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 10.65 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

4
0

भावना ठाकुर,

24 जुलाई / धर्मपुर (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला सोलन की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को 10.65 ग्राम ‘चिट्टा’ (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह मामला पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज किया गया है।

जिला पुलिस की एसआईयू (विशेष जाँच इकाई) टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर 22/23 जुलाई 2026 की रात को सनवारा के समीप नाकाबंदी करके एक सलेरियो गाड़ी को रोककर जाँच की गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार तीनों युवकों के कब्जे से 10.65 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

· वीरेंदर कुमार उर्फ तनु (पुत्र स्व. हेम चाँद, उम्र 31 वर्ष, गाँव न्यू कथेड, सोलन)
· दीपक (पुत्र गोविन्द, उम्र 25 वर्ष, न्यू कथेड, एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप, सोलन)
· अजय कुमार (पुत्र इश्वर दत्त, उम्र 35 वर्ष, गाँव फ्लाई, डाकखाना दामकड़ी, सोलन)

तीनों आरोपी मूल रूप से जिला सोलन के ही निवासी हैं। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त सलेरियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 5 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड मिला है। वर्तमान में तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है और मामले में आगे की जाँच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here