Home डेली न्यूज़ सोलन में फैक्ट्री चोरी का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन में फैक्ट्री चोरी का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार

103
0
himachal

सोलन, 06 सितंबर

थाना सदर सोलन में दर्ज एक फैक्ट्री चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर गाँव कायलर स्थित एक फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिक सामान चोरी करने का आरोप है।

Jeevan Ayurveda Clinic

नौ मील से कुल्लू की ओर फोरलेन मार्ग बहाल, वाहनों की आवाजाही शुरू: गुरसिमर सिंह

मामला 25 अगस्त, 2025 की रात का है, जब अज्ञात लोगों ने फैक्ट्री के दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर से एक इलेक्ट्रिक मोटर, एल्युमीनियम तार के 10 बंडल और एल्युमीनियम स्ट्रिप के 6 ड्रम चोरी कर लिए।

इन सामानों की अनुमानित कीमत लगभग 40,000 रुपये बताई गई है। फैक्ट्री मालिक धीरज गोयल ने अगले दिन 26 अगस्त को थाना सदर सोलन में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने जांच के दौरान फैक्ट्री और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया। फुटेज से पता चला कि आरोपी चोरी का सामान एक छोटे हाथी (वाहन) में लादकर ले जा रहे थे। इस सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने छानबीन की और 05 सितंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

संकल्प हब के अन्तर्गत रत्ती में PC-PNDT Act पर कार्यशाला आयोजित

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हंसराज (29 वर्ष, पिता श्री तारा चंद, निवासी गाँव कंधर, अर्की) और दीपु (29 वर्ष, पिता श्री किरिम लाल, निवासी गिल कॉलोनी, लुधियाना, पंजाब) बताए गए हैं।

दोनों आरोपियों को 06 सितंबर को अदालत में पेश किया गया। पुलिस आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले की और जांच जारी है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here