भावना ठाकुर,
14 जून / सोलन।
जिला मुख्यालय सोलन में चोरों ने मंदिर को भी अपनी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला न्यू कथेड़ स्थित शिव मंदिर का है, जहां शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
क्या चुराया?
चोर मंदिर में रखे दानपात्र से करीब 50 हजार रुपए की नकदी और मंदिर में लगाए गए कैमरे (सीसीटीवी) व अन्य स्काईप सामान चुरा कर ले गए। चोरी की यह वारदात इतनी सुनियोजित थी कि सबूत मिटाने के लिए कैमरे तक उखाड़ दिए गए।

लगातार हो रही चोरियाँ
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले:
· शुक्रवार को दिनदहाड़े एचआरटीसी के मंदिर में चोरी हुई थी।
· उससे पहले भी एक अन्य मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है।
प्रशासन से शिकायत
वार्ड नंबर 17 की नवनिर्वाचित पार्षद अरुणा ठाकुर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड नंबर 17 की नवनिर्वाचित पार्षदअरुणा ठाकुर ने कहा कि
“सोलन में पिछले कुछ दिनों से मंदिरों में चोरियों की घटनाएँ बढ़ गई हैं। न्यू कथेड़ के शिव मंदिर में चोरों ने 50 हजार रुपए और कैमरे चुरा लिए। पुलिस प्रशासन से मेरी मांग है कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।”

पुलिस कार्रवाई
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।








