Home राजनीतिक भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का शिमला आगमन, पार्टी मुख्यालय में हुआ...

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का शिमला आगमन, पार्टी मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत

6
0

-नगर निगम चुनावों को लेकर कल प्रबंधन टोलियों के साथ अहम बैठक की संभावना, रणनीति पर होगी विस्तृत चर्चा

भूपेंद्र ठाकुर,

28 अप्रैल/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर उनका पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, विनोद कुमार, बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा, मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, प्यार सिंह कंवर, कार्यालय सह सचिव प्रेम ठाकुर, किरण बावा तथा मोनू भारद्वाज सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का यह दौरा आगामी शहरी निकाय चुनावों के दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कल भाजपा द्वारा नगर निगम एवं नगर परिषद चुनावों को लेकर प्रबंधन टोली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा सकती है। इस बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा, संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कल विशेष रूप से प्रदेश के चारों नगर निगम चुनावों के लिए गठित प्रबंधन टोलियों के साथ भी अलग से बैठक होने की संभावना है, जिसमें प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, स्थानीय मुद्दों, उम्मीदवार चयन की रणनीति तथा प्रचार-प्रसार की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि पार्टी का मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा केंद्र और पूर्व भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के आधार पर पार्टी इन चुनावों में मजबूती से उतरने जा रही है। प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के मार्गदर्शन में पार्टी आगामी चुनावों को लेकर रणनीतिक रूप से आगे बढ़ रही है।
यह दौरा इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी शहरी निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता और सुनियोजित रणनीति के साथ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here