
हिमाचल समय, सोलन, 30 जनवरी ।
धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में 31 जनवरी से 8 फरवरी 2026 तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें चित्रकूट धाम से पधारे पूज्य सनातन धर्म गुरु आचार्य महेंद्र मिश्र ‘मानस मणि’ महाराज द्वारा
जिला किन्नौर के कल्पा गांव की बेटी आस्था ने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया

श्रीराम चरित्र का ओजस्वी, सरल एवं भावपूर्ण वाचन किया जाएगा; पूज्य महाराज देश-विदेश में अपनी प्रभावशाली वाणी के लिए विख्यात हैं तथा उनके प्रवचन विभिन्न राष्ट्रीय दूरदर्शन माध्यमों से भी प्रसारित होते रहे हैं।
राम कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक रहेगा तथा कथा उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस पावन आयोजन के उपलक्ष्य में आज दिनांक 30 जनवरी को कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है,
जो सनातन धर्म मंदिर से दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ होकर मशरूम चौक (पुराना उपायुक्त कार्यालय) तक जाएगी, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं हेतु प्रसाद वितरण कथा स्थल पर किया जाएगा।
वर्ष 2026-27 के बजट के लिए सुझाव आमंत्रित
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में राम चरित्र, संस्कार, मर्यादा एवं जीवन मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है तथा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने का विनम्र आग्रह किया गया है।







