Home हिमाचल प्रदेश जिला किन्नौर के कल्पा गांव की बेटी आस्था ने प्रदेश और देश...

जिला किन्नौर के कल्पा गांव की बेटी आस्था ने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया

54
0
Aastha ITBP
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले के कल्पा गांव की बेटी आस्था ने आईटीबीपी पासिंग आउट परेड 2026 में सर्वश्रेष्ठ महिला प्रशिक्षु का खिताब जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है
संवाददाता देश दीपक दामेस । हिमाचल समय, किन्नौर , 30 जनवरी ।

जिला किन्नौर के कल्पा गांव की बेटी आस्था ने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। हरियाणा के पंचकूला स्थित ITBP बेसिक ट्रेनिंग सेंटर, भानु में 28 जनवरी 2026 को आयोजित पासिंग आउट परेड में आस्था ने सर्वश्रेष्ठ महिला प्रशिक्षु का प्रतिष्ठित खिताब हासिल कर पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

bharat mata ad

वर्ष 2026-27 के बजट के लिए सुझाव आमंत्रित
देश के 24 राज्यों से आए 440 प्रशिक्षुओं के बीच आस्था ने न केवल अपने उत्कृष्ट प्रशिक्षण और अनुशासन का परिचय दिया, बल्कि प्लाटून कमांडर के रूप में अपनी टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए एक अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

यह उपलब्धि किसी भी जवान के लिए सर्वोच्च सम्मान मानी जाती है। इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए बेटी आस्था, उनके परिजनों तथा समस्त किन्नौर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आस्था की यह उपलब्धि निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here