Home कल्चर निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन

निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन

6
0

भूपेंद्र ठाकुर,

31 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

सूचना एवं जन विभाग में प्रकाश सहायक के पद पर तैनात राजेश कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सम्मान में आज निदेशालय में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।
राजेश कुमार शर्मा ने लगभग 17 वर्षों के अपने सेवाकाल के दौरान अपनी दक्षता और योग्यता से विभाग के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।


सूचना एवं जन संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक यू.सी. कौंडल ने राजेश कुमार शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राजेश कुमार शर्मा की कार्य के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन सभी के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।
संयुक्त निदेशक ने इस अवसर पर श्री शर्मा को विभाग की ओर से सम्मानित किया।
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राजेश कुमार शर्मा के सेवानिवृत्ति के उपरान्त जीवन के अध्याय के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here