Home डेली न्यूज़ कुल्लू, मनाली में बादल फटे, बाढ़ से भारी नुकसान, कई जिले अलर्ट...

कुल्लू, मनाली में बादल फटे, बाढ़ से भारी नुकसान, कई जिले अलर्ट पर

104
0
Cloud burst

हिमाचल समय, शिमला, 25 जून।

मानसून की दस्तक के साथ ही हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच तबाही मच गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन की 19 वर्षीय युवती ने FB लाइव के माध्यम से की आत्महत्या

sholini homeo ad

कुल्लू जिले के बंजार, सैंज, मणिकर्ण और मनाली क्षेत्रों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की घटनाएं दर्ज की गईं हैं।

कुल्लू के सैंज के जीवानाला, गड़सा घाटी के शिलागढ़, बंजार के होरनगाड़ और मनाली के स्रो गैलरी में बादल फटने की घटनाएं हुईं,

जिससे भारी नुकसान हुआ है। तीन लोगों के बह जाने, मकानों के क्षतिग्रस्त होने, और बिजली परियोजना के बहने की भी पुष्टि हुई है

सैंज घाटी में जीवानाला और रैला बिहाल क्षेत्र में भारी तबाही 7 पुलियाएं बह गईं। बंजार में पुल और वाहन बहे प्राथमिक विद्यालय में पानी और मलबा घुसा।

लाहौल-स्पीति में 25 पर्यटक फंसे काजा-समदो मार्ग बंद। मनिकर्ण में पार्वती नदी की पुलिया बहने थुरल (कांगड़ा) में भारी बारिश से सड़क तालाब बनी, दुकानों में पानी घुसा।

bhusshan ad

प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं; एनडीआरएफ की टीम भी तैनात। 01 जुलाई तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान। 25-27 जून: राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश।

CM ने HIV, STI, TBऔर हेपेटाइटिस संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 ई-स्कूटरों को झंडी दिखाकर रवाना किया

ऑरेंज अलर्ट: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर येलो अलर्ट: कुल्लू, शिमला हल्की से मध्यम बाढ़ की आशंका: चंबा, मंडी, कांगड़ा, शिमला, सिरमौर के जलग्रहण क्षेत्र

नदी-नालों, पहाड़ी इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में न जाने की सलाह। जल क्रीड़ा गतिविधियों पर रोक: कुल्लू, बिलासपुर और ऊना में। 112 हेल्पलाइन, पुलिस चौकियों के नंबर और संपर्क माध्यम साझा किए गए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

gagan hospital ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here