हिमाचल समय, सोलन, 25 जून।
सुबाथू उपमंडल की शाडीयाना पंचायत से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 19 वर्षीय युवती ने फेसबुक लाइव के माध्यम से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पूरी घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधे प्रसारित हुई। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवती की माँ बाजार गई हुई थीं और उसके पिता बद्दी में अपने कार्यस्थल पर थे।
दोनों ही उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। घर में उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ बहन ही मौजूद थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमॉर्टम परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
पेंशनभोगी 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाएं
अब पुलिस की मुख्य जांच इस बात पर केंद्रित है कि युवती ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस जांच में जुट गई है
और संभावित कारणों तथा परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। परिवार से बातचीत और आसपास के सबूत जुटाए जा रहे हैं।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








