Home क्राइम रामपुर पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को किया...

रामपुर पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

32
0

भूपेंद्र ठाकुर,

06 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना रामपुर की टीम ने रचोली क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से लगभग 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई 5 सितंबर 2026 को की गई।

आरोपी की पहचान कमलवीर (34) पुत्र राम कुमार, निवासी गांव ठोल इस्लामाबाद, डाकघर इस्लामाबाद, तहसील शाहबाद, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसे रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया।

इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 91/2026, दिनांक 05.09.2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपी किस सप्लाई चेन से जुड़ा था और उसके अन्य सहयोगी कौन-कौन हैं।

शिमला पुलिस नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। तस्करी के नेटवर्क और स्रोतों तक पहुँचने के लिए हर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here