Home ट्रेंडिंग मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद...

मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

10
0

भूपेंद्र ठाकुर,

09 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में अनुसंधान कर रहे पीएचडी शोधार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद किया।
इस दौरान विद्यार्थियों के भविष्य, शिक्षा तथा नादौन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने नादौन के विकास में प्रदेश सरकार के प्रयासों को और गति देने में युवाओं और शोधार्थियों की भूमिका को रेखांकित किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आधुनिक शिक्षा और कुशल मानव संसाधन का केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थान राज्य की शैक्षणिक प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इसलिए सरकार इन संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा आधुनिक आधारभूत अधोसंरचना के निर्माण पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सीबीएसई प्रणाली शुरू करना, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाना, शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने जैसे निर्णय हिमाचल को अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने वाले अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सुझाव और उनकी प्रतिभा निश्चित रूप से नादौन को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने मुख्यमंत्री को नादौन के विकास के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here